Mother Is Quiet Nowadays (Hindi Poem)
बच्चे ने लिया जन्म , माँ की मिली उपाधि ,
उसको पाल पोसकर बड़ा करने में ,
माँ की ख्वाहिशें रह गई अधूरी और आधी |
उनकी जरूरतें पूरा करने में
वह खुद को गई भूल ,
बिना चीजें हाजिर करने की
हर जिद की कबूल |
बच्चे हुए बड़े , लगे कमाने |
पहले पहले खजाने से कम नहीं लगते थे ,
माँ के दिए चार आने |
टिफिन के दो बिस्कुट से भी पेट भर जाता था तब ,
अब बड़ी से बड़ी चीज भी ,
छोटी लगने लगी है अब |
फिर मिला हमसफर ,
संसार शुरू हुआ |
जब मोबाइल हाथ में आया ,
तब माँ के लिए वक्त
पहले से और कम हुआ |मेरे बच्चे मुझसे दो बातें करेंगे ,
मेरे पास बैठेंगे ,
इस इच्छा को माँ ने ,
अपनी दूसरी इच्छाओं के साथ दफनाया |
बच्चों के साथ बातचीत
अब भूत काल सी लगती है |
छोटे मोटे कामों से खुद को व्यस्त रखती है |
माँ आजकल चुप रहती है |
पुत्री का विवाह किया धूम धाम से ,
रहती है अब वह उनके साथ बड़े मजे से |
माँ दूर से ही उनको खुशी की दुआएं देती है ,
पर बेटी को अपनी खत्म हुई दवा की ,
खबर तक नहीं देती है |
माँ आजकल चुप रहती है |
पुत्री रहती है रानियों सी महलों में ,
माँ भी खुश होगी ,
सोच लेती है खयालों में |
पर हमेशा की तरह माँ अपनी तकलीफों को ,
छुपाकर रखती है |
माँ आजकल चुप रहती है |
बच्चे रहते है उनके कामों में व्यस्त जब भी ,
उनकी छोटी से छोटी जरूरतों का खयाल ,
रहता है माँ को आज भी |
पर खुद की जरूरतों को ,
कहीं डिब्बे में बंद कर देती है |
माँ आजकल चुप रहती है |
बचपन में एक कप टूटने पर भी
मांगते थे माफी हाथ जोड़कर ,
पर आज पछतावे का नाम ओ निशान भी नहीं रहता ,
माँ का दिल तक तोड़कर |
माँ को अनदेखा कर बच्चे खुशी खुशी जीते है |
इसीलिए माँ आजकल चुप रहती है |

बच्चों की थोड़ी सी तकलीफ से भी ,
रात भर सोती नहीं थी जो माँ |
आज वह चैन से सोती है या नहीं ,
जानने की फुरसत किसे है यहाँ |
पर माँ कहाँ बुरा मानती है |
हाँ , माँ आजकल चुप रहती है |
लड़की दामाद के साथ
जब भी परदेस जाती है ,
तेरे लिए यह लाएंगे , वह लाएंगे कहती है |
पर उसे अपने साथ ले जाने की गलती ,
गलती से भी नहीं करती है |
माँ भी चाहती है चार दीवारी से बाहर निकलना ,
जिन बच्चों को प्यार से बड़ा किया ,
उनके साथ दो पल गुजारना |
पर शुभकामनाओ के साथ उनको हसकर विदा करती है |
माँ आजकल चुप रहती है |
जरूरत थी तब सौंप जाते थे पौत्र-दौहित्र को माँ के पास ,
पर अब उन्ही को देखने के लिए लगी रहती है ,
माँ की आँखों को आस |
वो भी अब बड़े हो गए है ,
पर भूल चुके है कि ,
बचपन में इन्ही दादी नानी ने
माँ बाप दोनों की कमी पूरी की |
जब जाते थे पैसे कमाने ,
अपने मुंह का निवाला तक ,
खिलाया था इन्हीं दादी नानी ने |
पर माँ आज भी सारे बच्चों पर ,
पौत्र-दौहित्र पर ममता करती है न्योछावर |
कहना बोहोत कुछ चाहती है ,
पर माँ आजकल चुप रहती है |
मत दिखावा करो मदर्स डे पर ,
माँ के पैर धोकर , उसे तोहफे कार्ड देकर |
देना है तो थोड़ा सा वक्त दे देना ,
दो मीठे बोल उससे कहना |
तू कैसी है माँ ? तुझे कुछ चाहिए ?
यह पास बिठाकर उससे पूछना |
हो सके तो उसके दिल की बात समझ लेना ,
क्यों कि वह न कहेगी न मांगेगी ,
बस दुआएं देती रहेगी |
बड़े से घर में भी माँ आजकल अकेली सी रहती है ,
माँ आजकल चुप रहती है |
– हेमा
👉 https://blogbyhema.com/2021/04/04/the-alarm-ring-pierced-my-ear/
Fortune Chakki Fresh Atta, 5 kg, 100% Atta 0% Maida
₹340.00 (as of 19th June 2026 09:16 GMT +01:00 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Aashirvaad Atta with Multigrains, 5kg pack, The High Fibre Atta
Now retrieving the price.
(as of 19th June 2026 09:16 GMT +01:00 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Parle Monaco Classic Biscuit, 46.4g+5.8g EXTRA = 52.2G
₹25.00 (as of 19th June 2026 09:16 GMT +01:00 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)The Health Factory Zero Maida 100% Whole Wheat Bread 350g | Clean Label, Not Brown
Now retrieving the price.
(as of 19th June 2026 09:16 GMT +01:00 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Dhampure White Crystal Sugar, 1kg
Now retrieving the price.
(as of 19th June 2026 09:16 GMT +01:00 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Aashirvaad Shudh Chakki Atta, 10kg Pack, 100% Whole Wheat Flour, 0% Maida
Now retrieving the price.
(as of 19th June 2026 09:03 GMT +01:00 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Britannia Little Hearts, 75g
₹21.00 (as of 19th June 2026 09:16 GMT +01:00 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Aashirvaad Superior MP Atta, 1kg, 100% Whole Wheat Flour, 0% Maida
Now retrieving the price.
(as of 19th June 2026 09:16 GMT +01:00 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ITC Bingo! Tedhe Medhe Masala Tadka - Sticks with Indian Masala Flavour - 80g/75g(Weight May Vary)
Now retrieving the price.
(as of 19th June 2026 09:16 GMT +01:00 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)
Beautifully written sis. Very touching. God bless you. Love you…😘😘😘😘